फिटनेस फ्रीक मलाइका अरोड़ा योग में यकीन करती हैं। मलाइका का कहना है कि यह उन्हें दिमागी शांति देता है। वो सूर्य नमस्कार से अपने दिन की शुरुआत करती हैं।
मलाइका ना केवल योगा करती हैं बल्कि जिम भी जाती हैं। वो फ्लैक्सिबिलिटी और बैलेंस के लिए पिलाटे करती हैं।
इतना ही नहीं मलाइका इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करती हैं। वो 7:30 बजे तक डिनर करती हैं और 16-18 घंटे की फास्टिंग कर अपनी अगली मील लेती हैं।
करीना कपूर हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योगा करती हैं। दो बच्चों की मां करीना 41 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
करीना रोज सुबह वर्कआउट करती हैं और इससे पहले वो केला या फिर भीगे हुए बादाम खाती हैं।
करीना अपना वजन घटाने के लिए पिलाटे, किकबॉक्सिंग और अन्य हाई इंटेंस एक्सरसाइज करती हैं।
करिश्मा कपूर दो बच्चों की मां हैं और 47 साल की उम्र में भी बहुत फिट हैं। करिश्मा नियमित रूप से लो इंटेंसिटि वर्कआउट में यकीन रखती हैं।
मलाइका और करीना की तरह करिश्मा भी अच्छी सेहत के लिए योग करती हैं। करिश्मा अपने बिजी शेड्यूल में से मेडिटेशन के लिए समय निकालती हैं।
करिश्मा कपूर का मानना है कि अपनी बिल्डिंग में घूमना या सीढ़िया चढ़ना भी अच्छा होता है। उनका मानना है कि वॉक करना जरूरी है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है।
करिश्मा कपूर 47 साल की हैं लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स