Aug 1, 2021
जान्हवी कपूर का स्टाइल जहां चर्चा में रहता है, वहीं वह फिटनेस के मामले में भी अपने फैन्स को इंप्रेस करती हैं।
Credit: Zoom
एक्टर्स के लिए सेहत बनाए रखना मुश्किल होता है, रोल अनुसार उन्हें ढलना होता है। जान्हवी ने गुंजन सक्सेना के लिए 6 किलो वजन बढ़ाया था और अगली फिल्म के लिए 10 किलो कम किया था।
Credit: Instagram
जान्हवी कपूर को फिटनेस फ्रीक कहा जाता है और वह इसके लिए काफी मेहनत भी करती हैं। उन्हें अक्सर जिम के बाहर फिटनेस वियर में क्लिक किया जाता है।
Credit: Instagram
जान्हवी कपूर फिटनेस के लिए सिर्फ जिम के सहारे नहीं रहतीं बल्कि अक्सर कई मौकों पर योग करते हुए भी नजर आती हैं। इससे भी शेप मेंटेन करने में उन्हें मदद मिलती है।
Credit: Instagram
जिम और योग के अलावा जान्हवी कपूर के वर्कआउट और फिटनेस रूटीन में जॉगिंग करना और स्विमिंग भी शामिल है। वह एक रूटीन के तहत अलग अलग फिटनेस एक्टिविटी पर ध्यान देती हैं।
Credit: Instagram
फिटनेस के लिए सिर्फ जम और एक्सरसाइज जरूरी नहीं बल्कि उतना ही जरूरी होता है खाने पर नियंत्रण रखना। जान्हवी कपूर अपनी डायट बेहद सावधानी से फॉलो करती हैं।
Credit: Instagram
जान्हवी कपूर सुबह गुनगुना पानी पीने से दिन की शुरुआत करती हैं और इसके साथ ही अपने खाने में भरपूर मात्रा में ताजे फल और सब्जियां भी रखती हैं।
Credit: Instagram
श्रीदेवी की बेटी जान्हवी फिटनेस को देखते हुए जंक फूड और शुगर वाली चीजों से दूरी बनाकर रखती हैं और सख्स अनुशासन का पालन करती हैं।
Credit: Instagram
जान्हवी कपूर अपने शेप और फिगर को मेंटेन करने के लिए अन्य कई एक्टर्स की तरह ब्राउन राइस और अंडे का सिर्फ सफेद हिस्सा खाती हैं। रात के हल्के खाने में उबली सब्जियां और सूप लेती हैं।
Credit: Instagram
Thanks For Reading!