कब्ज की समस्या ज्यादातर खराब जीवनशैली और खान-पान के वजह से होती है। लोग अक्सर कब्ज की समस्या को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं लेकिन बाद में पछताते हैं। हालांकि, इस समस्या को कुछ घरेलू नुस्खों से पार पाया जा सकता है।
Credit: istock
सब्जियां ऐसी हैं जिन्हें अगर उबाल कर खाया जाए तो इसमें कच्चे से ज्यादा पोषकता मिलती है। इसके अलावा ये कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करती है। दरअसल सब्जियों को नमक के पानी में उबालने से बैक्टिरया या हानिकारक रसायन खत्म हो जाते हैं।
Credit: istock
कब्ज से बचने के लिए मौसमी फल, सलाद और फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें।
Credit: Zoom
चावल के अंदर फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उन्हें बासी चावल खाना चाहिए।
Credit: istock
योगा कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। कब्ज की शिकायत को दूर करने के लिए पवनमुक्तासन बेहद फायदेमंद योगा है। इसके साथ-साथ मलत्याग की समस्या भी दूर होती हैं।
Credit: istock
पेट साफ अगर नहीं होता है तो आपको दूध से बने खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध से बने किसी भी उत्पाद को पचाने में पेट को काफी मेहनत करनी पड़ती है और ज्यादा समय भी लगता है। पेट साफ नहीं होता है तो कब्ज की समस्या होती है।
Credit: istock
कब्ज से परेशान लोगों को प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। इनमें चीनी और सोडियम अधिक मात्रा में होता है। इसलिए प्रोसेस्ड और जंक फूड्स से दूरी बना लें। इससे कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।
Credit: istock
शारीरिक निष्क्रियता पाचन तंत्र में भोजन की गति को धीमा कर सकती है। सीढ़ियों से ऊपर और नीचे चढ़ें। ये आपके पेट की मांसपेशियों की मालिश करने और खाने को आसानी से पास करने में मदद कर सकते हैं।
Credit: istock
आयुर्वेद का कहना है कि आपको खाने के दौरान या बाद में गर्म पानी अवश्य पीना चाहिए। इससे आपका खाना आसानी से पच जाता है। पानी आपको हमेशा घूंट-घूंट करके ही पीना चाहिए।
Credit: istock
कब्ज में आप छाछ पी सकते हैं। छाछ एक क्षारीय है जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स