गुड़ को स्वाद का ही नहीं बल्कि सेहत का भी खजाना कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे अमृत माना गया है। गुड़ को कई औषधीय गुणों से भरपूर बताया जाता है।
Credit: Shutterstock
गुड़ कई तरह की त्वचा की बीमारियों से निजात दिलाता है। इसके सेवन से कील- मुहांसों से निजात मिलती है और त्वचा अच्छी होती है। इसलिए अच्छी त्वचा के लिए खाएं गुड़।
Credit: iStock
गुड़ शरीर में पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है जिसके चलते कब्ज जैसी तकलीफों से निजात मिलती है। तो ऐसी समस्या से मुक्ति के लिए गुड़ जरूरी है।
Credit: iStock
गुड़ में भरपूर मात्रा में आर्यन होता है जिसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल की निश्चित मात्रा बनी रहती है इसलिए शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए गुड़ खाएं।
Credit: istock
गुड़ में पोटैशियम होता है जो शरीर में मैटाबॉलिजम को मजबूत करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। तो अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो गुड़ खाना शुरू करे दें।
Credit: iStock
सर्दी खांसी होने पर इससे निजात के लिए गुड़ बहुत फायदेमंद साबित होता है। ऐसी परेशानी होने पर गुड़ खाएं या गर्म पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलेगा।
Credit: Zoom
गुड़ में पोटैशियम और सोडियम होता है जो शरीर में एसिड लेवल के नियंत्रित में रखता है जिसके चलते बीपी भी नियंत्रण में रहता है।
Credit: iStock
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो गुड़ के सेवन से आराम मिल सकता है। जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए गुड़ के साथ अदरक का टुकड़ा खाएं या फिर एक ग्लास दूध के साथ गुड़ का सेवन करें।
Credit: istock
गुड़ के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। यह धीरे-धीरे पचता है जिसके चलते लंबे समय तक शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
Credit: shutterstock
गुड़ शरीर में निश्चित तापमान को बनाए रखता है जिसके चलते पेट ठंडा रहता है। कहा जाता है कि गर्मी को रोज गुड़ का एक छोटा टुकड़ा जरूर खाना चाहिए।
Credit: Shutterstock
गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जिससे पीरियड्स के समय होने वाले क्रैंप्स और पेट दर्द में भी आराम मिलता है। यह महिलाओं के लिए काफी गुणकारी है।
Credit: shutterstock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स