रणबीर कपूर बॉलीवुड के फिटनेस आइकन हैं। सांवरिया फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले रणबीर कपूर खुद को फिट रखने के लिए एक सख्स रूटीन फॉलो करते हैं।
संजू फिल्म के लिए बॉडी बनाकर रणबीर कपूर ने सभी को हैरान कर दिया था।
रणबीर कपूर रोजाना 30 मिनट से एक घंटे वर्कआउट करते हैं। वो सप्ताह में पांच दिन जिम जरूर जाते हैं। इसके अलावा रणबीर खेल खासकर फुटबॉल के शौकीन हैं।
रणबीर कपूर के वर्कआउट सेशन में 10 मिनट कार्डियो और सर्किट ट्रेनिंग के अलावा पुल-अप्स, क्रंचेज आदि शामिल हैं।
रणबीर कपूर के वर्कआउट में लेग्स, एब्स, चेस्ट, शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स आदि शामिल हैं। वहीं, जब वह आउटडोर शूटिंग के लिए जाते हैं तो फुटबॉल और किक बॉक्सिंग का सहारा लेते हैं।
रणबीर कपूर के पर्सनल ट्रेनर कुणाल गिरी बताते हैं कि रणबीर दिन में बहुत छोटे-छोटे मील्स लेते हैं। उनके खाने में ऑर्गेनिक अंडे, मीट, सब्जियां और नट्स शामिल होते हैं।
रणबीर कपूर का खाना मैकेडमिया नट ऑयल से बनता है। इसके अलावा रणबीर खुद को हाइड्रेट रखने करने के लिए दिन भर खूब सारा पानी पीते हैं। इसके अलावा लिक्विड डाइट भी लेते हैं।
रणबीर सुबह नाश्ते में एग व्हाइट्स, दूध और कॉर्नफ्लेक्स खाते हैं। इसके अलावा केले खाना और फलों का जूस पीना भी रणबीर को पसंद है।
रणबीर दोपहर में दाल और बाजरा और ज्वार के आटे की रोटी खाते हैं। रणबीर इसके अलावा एक कप दही और तंदूरी चिकन भी खाते हैं। स्नैक्स में रणबीर ग्रीन टी या फलों का जूस पीते हैं।
रात को डिनर में चिकन, सैलमन या ग्रिल्ड फिश खाते हैं। खाने के बाद कुछ सप्लीमेंट्स जैसे- प्रोटीन शेक और मल्टी विटामिन्स आदि भी लेते हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स