Apr 21, 2021
दीपिका सिंह छोटे पर्दे का पॉपुलर फेस हैं। दिया और बाती हम से उनको पहचान मिली थी।
Credit: instagram
प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका का वजन 73 किलो हो गया था। एक्ट्रेस ने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर वेट लॉस किया। अभी वो लगभग 53 किलो की हैं।
Credit: instagram
दीपिका सिंह फिलहाल बेटे की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि उन्होंने प्रेग्नेंसी के तुरंत बाद ही वेट लॉस जर्नी शुरू कर दी थी। जानें कैसे टीवी एक्ट्रेस ने घटाया वजन।
Credit: instagram
दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस संग ब्यूटी टिप्स, कुकिंग टिप्स और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी वेट घटाने के भी टिप्स दिए हैं।
Credit: Twitter
वेट लॉस के दौरान दीपिका ने योग किया है। इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है।
Credit: Zoom
दीपिका मेडिटेशन और सेल्फ टॉक को वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी मानती हैं। वजन बढ़ाने में स्ट्रेस की भी भूमिका होती है। इसलिए मेडिटेशन जरूर करना चाहिए।
Credit: Twitter
दीपिका सिंह ने वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान वेट लॉस से जुड़ी किताबें और आर्टिकल खूब पढ़े हैं। क्योंकि इससे सेल्फ मोटिवेशन मिलती है जो कि वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है।
Credit: Twitter
दीपिका जल्दबाजी में खाना खाने के बजाय चबा-चबा कर खाना पसंद करती हैं। इससे खाना जल्दी पच जाता है और चबा कर खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
Credit: facebook
दीपिका मानती हैं कि एक बाइट को 32 बार चबाना चाहिए, ऐसा करने से खाना अच्छे से पचता है। सभी को घड़ी देखकर भोजन करना चाहिए और कम से कम 15 मिनट अपने खाने को जरूर देने चाहिए।
Credit: facebook
दीपिका मानती है कि अगर आपके शरीर में प्रोटीन या विटामिन-D की कमी है तो वर्कआउट करते वक्त आपको बहुत थकान महसूस होगी। इसलिए सप्लीमेंट्स लेना जरूरी है।
Credit: facebook
Thanks For Reading!