पपीता एक ऐसा फल है जो कच्चा होने के बावजूद इस्तेमाल किया जा सकता है। पपीता आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। इसके अलावा आप घर पर ही इसका पेड़ भी लगा सकते हैं। ये बेहद मुलायम फल है, जो आसानी से उतर जाता है।
Credit: Shutterstock
वेट लॉस के लिए बहुत सी सब्जियां और फल हैं लेकिन पपाया इनसे बहुत अलग है। एक कप कटे हुए पपीते में केवल 60 कैलोरी होती है, जबकि 16 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है।
Credit: Shutterstock
पपीते का सेवन सुबह के समय करना चाहिए। इसमें एसिडिक गुण कम होने के कारण पाचन आसान हो जाता है। पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है।
Credit: Zoom
पपीता महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत देता है। पपीते के सेवन से पीरियड साइकिल नियमित रहती है।
Credit: Shutterstock
पपीता विटामिन सी से भरा होता है। ये विभिन्न प्रकार के कैंसर से भी बचाता है। इसके अलावा फोड़े-फुंसी, घाव को जल्दी ठीक करता है।
Credit: Shutterstock
पपीता रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बीमारी की आशंका को कम करता है।
Credit: Shutterstock
पपीता कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है। पपीता विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।
Credit: Shutterstock
पपीता आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद कारगर है। इसमें भरपूर मात्रा में विटमिन ए होता है, जो बढ़ती उम्र की समस्या का समाधान निकालने के लिए कारगर होता है।
Credit: Shutterstock
पपीता स्किन के लिए भी काफी लाभदायक है। पपीता डेड स्किन को हटाने का काम करता है। साथ ही ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।
Credit: Shutterstock
आप कील-मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो पपीता का एक टुकड़ा लेकर चेहरे पर मल लें। इसके अलावा सप्ताह में तीन बार पपीते का सेवन करने से भी बालों का झड़ना रुक जाता है।
Credit: shutterstock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स