Sep 21, 2020
भारतीय खानों में जीरे का इस्तेमाल अक्सर तड़का लगाने के लिए होता है। जीरा केवल हमारे खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता है बल्कि ये आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।
Credit: shutterstock
डिप्रेशन, तनाव में जीरा बेहद कारगर होता है। जीरे जो एसेंशियल ऑयल्स होते हैं। ये हमारे मन को शांत करने के साथ-साथ हमारे तनाव, चिंता और नींद न आने की समस्या को भी दूर करते हैं।
Credit: shutterstock
जीरा सर्दी और जुकाम से भी राहत देता है। ये आपकी सांस की नली में फंसे कफ और बलगम को खत्म करने में भी काफी लाभदायक होता है।
Credit: Shutterstock
जीरे में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो आपकी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। जीरे का सेवन करने से एनिमिया (खून की कमी) को भी दूर कर सकते हैं जिससे कमजोरी खत्म होती है।
Credit: shutterstock
जीरे को उसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, जिसके कारण ये एलर्जी से हुई किसी सूजन को नियंत्रित एवं दूर करने में भी सहायता करता है।
Credit: shutterstock
एक गिलास पानी में जीरे के कुछ दाने डालकर पीने से पेट की गैस और सूजन (ब्लोटिंग) की समस्या दूर होती है। जीरा डायबिटीज को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
Credit: shutterstock
जीरा शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। जीरे के पानी में फाइबर भी होता है। ये शरीर से टॉक्सिक यानि बेकार और जहरीली चीजों को बाहर निकलने में मदद करता है। इससे शरीर की सफाई होती है।
Credit: Shutterstock
गर्मी के दिनों में लोग जलजीरा का आनंद लेते हैं। इसमें भी जीरा प्रचुर मात्रा में होता है। ये आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।
Credit: shutterstock
जीरे का पानी आयरन का बहुत अच्छा सोर्स है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी होते हैं। ये इम्यूनिटी लेवल को भी बढ़ाता है।
Credit: shutterstock
जीरा पानी एक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के तौर पर काम करता है। इससे भूख बार बार नहीं लगती है और इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इस तरह ये वजन घटाने में सहायक होता है।
Credit: Shutterstock
Thanks For Reading!