अर्जुन कपूर बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन 140 किलो था। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए वेट लॉस करना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
अर्जुन कपूर कहते हैं कि मां मौनी शौरी और पिता बोनी कपूर के तलाक के बाद उनकी मेंटल, इमोशनली और फिजिकल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था। इस कारण वह इमोशनल इटिंग किया करते थे।
अर्जुन कपूर ने बताया था कि उन्हें अपनी मां मोना शौरी कपूर से वेट लॉस के लिए प्रेरणा मिली थी। अर्जुन ने कहा, 'मेरी मां मुझसे कहा करती थीं जीवन में आने वाला हर दौर एक यात्रा जैसा ही होता है। इसीलिए, खुद पर लगातार काम करते रहना चाहिए।'
माना जाता है कि अर्जुन कपूर की फिटनेस में उनकी गर्लफ्रेंउ मलाइका अरोड़ा भी एक इंस्पिरेशन सोर्स हैं।
अर्जुन कुमार के मुताबिक उन्होंने चार साल तक सलमान खान के गाइडेंस में ट्रेनिंग की थी। सलमान के कारण ही वह उन्होंने अपनी फिटनेस में ध्यान दिया और वेट लॉस किया।
वेट लॉस के लिए अर्जुन कपूर को बेहद कड़ा वर्कआउट शेड्यूल पूरे अनुशासन के साथ अपनाना पड़ा। उन्होंने क्रॉस फिट जैसी हाई इन्टेन्सिटी कसरत को रोजाना 20 मिनट की थी।
कार्डियो के अलावा अर्जुन कपूर कसरतें, सर्कट ट्रेनिंग, क्रॉसफिट ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, स्क्वैट, डेड लिफ्ट्स और पुल अप्स जैसी एक्सरसाइज किया करते थे।
अर्जुन एक वक्त में कभी छह बर्गर खा लिया करते थे। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट में काफी ज्यादा कंट्रोल करना पड़ा था। वह नाश्ते में टोस्ट, चार से छह अंडे का सफेद भाग खाया करते थे।
दोपहर के भोजन की बात करें तो वह बाजरा या आटे की रोटी, दाल, सब्जी और चिकन खाया करते थे।
रात के डिनर की बात करें तो वह मछली या चिकन और चावल खाया करते थे। वहीं, वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन शेक लिया करते थे।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स