आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। फैशन और फिटनेस में वह एक आइक बन चुकी हैं।
आलिया बचपन से गोल-मटोल और मोटी थीं। उसके बाद उन्होंने एक्सरसाइज शुरू किया और फैट से फिट हुईं।
आलिया की फिटनेस का राज उनकी रोजाना की एक्सरसाइज है। उन्हें नए-नए वर्कआउट ट्राई करना अच्छा लगता है।
रोजाना के वर्कआउट सेशन के बाद आलिया अक्सर एंटी ग्रैविटी योगा भी करती हैं। एंटी ग्रैविटी योगा को एरियल योगा भी कहते हैं।
आलिया को बीच पर दौड़ना, स्विमिंग करना, ट्रेडमिल पर दौड़ना आदि भी पसंद हैं।
स्ट्रेस दूर करने के लिए आलिया मेडिटेशन यानी ध्यान भी करती हैं।
ब्रेकफास्ट में आलिया को पोहा, उपमा या एग व्हाइट (अंडे का सफेद भाग) खाना पसंद है। साथ ही वह ताजे फलों का जूस पीती हैं।
दोपहर में भूख लगने पर अक्सर आलिया इडली-सांभर खाती हैं। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच वह लाइट स्नैक्स लेती हैं।
आलिया लंच में दाल, रोटी और एक कटोरी सब्जियां खाती हैं। आलिया का लंच बहुत लाइट होता है, क्योंकि इसके पहले वो स्नैक्स ले चुकी होती हैं।
डिनर में भी आलिया को सब्जियां, दाल, रोटी के साथ अक्सर चिकन ब्रेस्ट खाना पसंद है। खाने से ज्यादा आलिया पानी पीने पर ध्यान देती हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स