गर्मी के सीजन में भारत का सबसे प्रसिद्ध फल आम है। लोग बड़े चाऊ से इस मौसम में आम का मजा लेते हैं। आमों की कुछ वैरायटी तो सस्ती होती हैं, लेकिन कुछ आम ऐसे हैं जिनकी कीमत सुनकर ही लोगों का 'पेट' भर जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही आम से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं।
मियाजाकी आम की गिनती दुनिया के सबसे महंगे आमों में होती है।
मियाजाकी आम की खेती मूलरूप से जापान में होती है।
ये आम काफी गहरे लाल रंग के होते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी इंटरनेशनल मार्केट में इस आम की कीमत दो लाख 70 हजार रुपए प्रति किलो है।
एक आम के लिए लोग हजारों रुपए तक खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं।
भारत में मध्य प्रदेश के जबलपुर में संकल्प परिहार नामक किसान इस आम की खेती करते हैं। संकल्प परिहार मियाजाकी के दो पेड़ लगाए हैं, जिसका नाम उन्होंने अपनी मां के नाम पर दामिनी रखा।
ऐसा कहा जाता है कि इसका उत्पादन काफी कम होता है, लिहाजा ये महंगे हैं।
मियाजाकी आम का स्वाद काफी मीठा होता है और ये दूसरे आमों से काफी अलग दिखते हैं। विदेश में लोग इस आम को गिफ्ट में देते हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स