केक मोल्ड में हमेशा बटर पेपर का इस्तेमाल करने से पहले उसमें चारों तरफ घी या तेल लगा लें। ऐसा करने से केक बर्तन में पकड़ता नहीं है और पकने के बाद आसानी से बाहर निकल जाता हैं।
केक बनाते समय हमेशा नाप कर ही सारी सामग्री का इस्तेमाल करें। जो चीज माप से अधिक हो, उसे हटा दें।
केक में विनेगर इस्तेमाल करने के बाद उसे अधिक देर तक ना मिलाएं। ऐसा करने से केक सॉफ्ट नहीं बनेगा।
केक को मोल्ड में डालने के बाद दो से तीन बार टैप कर उसके एक्स्ट्रा बबल जरूर निकाल लें।
केक को 40 से 45 मिनट पकने के बीच खोल कर मत देखें। ऐसा करने से केक के अंदर ठंडी हवा जाएंगी और केक अच्छे से नहीं पक पाएगा।
केक को हमेशा निर्धारित समय पर तक ही पकाएं। अधिक पकाने से केक बीच से फट जाता है और सॉफ्ट नहीं बनता।
केक पकने के बाद 10 से 15 मिनट उससे ठंडा होने के लिए जरूर छोड़े।
ठंडा होने के बाद अगर केक बीच से बैठ जा रहा हो, तो केक को 10 से 15 मिनट और पकने दें।
केक को आइसिंग करने के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए जरूर रखें। ऐसा करने से केक की आइसिंग बहुत अच्छी होती है।