भारतीय खाने में घी की एक खास जगह है। पराठे से लेकर तड़के और मीठे पकवानों घी का बहुत इस्तेमाल होता है। और ये अगर घर पर बनाया हो तो बात ही क्या!
घर पर घी बनाना बेहद आसान है। इससे दूध पर से उतरी मलाई भी बर्बाद नहीं होगी और इससे बना शुद्ध घी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा।
दूध के ऊपर जमी मलाई की परत को ध्यान से उतार कर एक बर्तन में रखें। इसी तरह 10 से 15 दिन की मलाई जमा कर लें। इसे फ्रिज में स्टोर करना है।
मलाई को जमाने के लिए इसे फ्रिज में से निकालें। जब ये नॉर्मल तापमान पर आ जाए तो इसमें दो चम्मच दही लगा कर रख दें। रात भर रखना बेहतर होगा।
7 से 8 घंटे के बाद मलाई को बिलोएं। इसके लिए आप मथानी चला सकते हैं। या फिर ब्लेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपको लगे कि चिकनाहट एक जगह नहीं हो पा रही है तो बर्फ डाल सकते हैं।
घी बनाने के लिए मक्खन को कड़ाही में डालकर गरम करें। इस दौरान हर 2 मिनिट में मक्खन को चला लीजिए ताकि मक्खन कड़ाही में लग ना जाए।
जब ये घी ठंडा हो जाए तो इसे एक छलनी की मदद से छानकर डिब्बे में भर लें। चाहें तो छलनी की जगह सूती कपड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर बना ये घी स्वाद और सुगंध में बेहतरीन होगा। इस घी को पराठे, तड़के, सब्जी बनाने - किसी भी काम में लाया जा सकता है।
घी बनाते समय अगर आप एक चुटकी नमक या आधा चम्मच आटा डाल देंगे तो घी ज्यादा निकलेगा और इसका रंग भी अच्छा आएगा।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स