दही खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। पेट के लिए खासतौर पर ये गुणकारी मानी गई है।
दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन पाए जाते हैं जो दांतों, हड्डियों और प्रतिरोधक क्षमता के लिए जरूरी हैं। दही खाने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
अगर आपको दही खाना पसंद है और आप इससे पूरा पोषण लेना चाहते हैं तो घर पर दही जमाएं। इसके तरीके हम आपको यहां बात रहे हैं।
फुल क्रीम या भैंस का दूध उबालकर थोड़ा ठंडा कर लें। फिर जामन डालकर अच्छी तरह मिक्स करके रख दें। आधा लीटर दूध में 1-2 चम्मच जामन लगता है।
जल्दी दही जमाने के लिए गुनगुने दूध में जामन लगाएं। फिर ओवन को 180 डिग्री पर दो मिनट के लिए प्रीहीट करें। अब इसमें दूध का बर्तन रखकर तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दें।
डंठल वाली दो हरी मिर्च को एक प्याली दूध में डुबो दें। मिर्च का डंठल दूध में डूबेगा, तभी दही अच्छी जमेगी।
एक नींबू लीजिए इसे काट कर इसका का रस प्याली में निकाल लें। लगभग 2 चम्मच नींबू के रस को एक बाउल दूध में मिलाकर रख दें। कुछ घंटों में दही जम जाएगी।
वैसे जामन से बनाया दही बेस्ट होता है। हालांकि आप दही जमाने के लिये कच्चे आम की खटाई, इमली की खटाई या टाटरी का पानी भी यूज कर सकते हैं।
दही को ताजा बनाये रखने और ज्यादा खट्टा न होने के लिये दही को जमाने के बाद फ्रिज में रख दें।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स