फल और सब्जियां ना केवल अच्छी सेहत के लिए बल्कि दातों के लिए भी फायदेमंद हैं।
दातों को चमकदार और मजबूत बनाने में भी कुछ फल मदद करते हैं।
सेब दांतों को साफ करने और सांसों की दुर्गंध से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है।
सेब की एसिडिटी सांसों की दुर्गंध को बढ़ावा देने वाले खराब बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।
कीवी में फाइबर और कैल्शियम होता है, दोनों ही दांतों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
कीवी में विटामिन सी भी होता है, जो आपके मसूड़ों को मजबूत करता है और मसूड़ों की सूजन से बचाता है।
संतरे दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम मिलता है।
संतरे के छिलके भी फायदेमंद होते हैं। संतरे के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांतों को चमकदार बना सकते हैं।
केला सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही दातों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो दांतों की गंदगी हटाने में मददगार होता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स