Jul 9, 2020
खिचड़ी हो, सांभर या फिर मसाला दाल - पूरे देश के खाने में दाल को खासतौर पर शामिल किया गया है। देश का कुजीन कोई भी हो, दाल उसका हिस्सा रहती ही है।
Credit: Shutterstock
उत्तर भारत के बड़े रेस्तरां से लेकर छोटे ढाबे तक - दाल मखनी सर्व करते हैं। माह और राजमा को मिलाकर इस दाल को तैयार किया जाता है। मक्खन और मलाई के साथ तड़का लगी इस दाल को नान और चावल के साथ परोसते हैं।
Credit: Shutterstock
राजस्थानी कुजीन की सबसे मशहूर डिश है दाल बाटी। तीखी दाल के साथ खस्ता बाटी का स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है। वहीं चूरमा भी इसके साथ परोसा जाता है।
Credit: Shutterstock
हैदाराबाद की तरफ के खाने में भी दाल परोसी जाती है। इसे खटास के साथ बनाया जाता है जो खाने में बेहद लजीज होती है। इसमें मसूर की दाल का प्रयोग होता है।
Credit: Shutterstock
दक्षिणी भारत के भोजन में इडली और डोसे के साथ सांभर खाने का चलन है। ये अरहर की दाल और सब्जियों के साथ बनाया जाता है। साथ ही सरसों दाने और करी पत्ते का तड़का इसे गजब जायका देता है।
Credit: Shutterstock
तूअर यानी अरहर की दाल से इसे तैयार किया जाता है। दाल को उबालकर लहसुन और मिर्च का तड़का देने के बाद इसमें दूध डालकर पकाया जाता है।
Credit: Shutterstock
चने की दाल को बेहतरीन तड़के के साथ तैयार करके परोया जाता है। वैसे लौकी यानी घीया के साथ चने की दाल को बहुत पसंद किया जाता है।
Credit: Shutterstock
दाल और चावल की खिचड़ी भी भारतीय कुजीन का जायकेदार व्यंजन है। ये सुपाच्य है और लजीज भी। घी डालकर इसे सर्व किया जाता है।
Credit: Shutterstock
मूंग साबुत यानी हरी मूंग की दाल को अंकुरित भी बहुत पसंद किया जाता है। इसे सलाद, चाट के तौर पर या किसी डिश में मिलाकर भी सर्व करते हैं।
Credit: Shutterstock
दाल को हल्दी नमक के साथ उबाल कर पसंद के मुताबिक घी में हींग जीरे या फिर प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च का तड़का देते हैं।
Credit: Zoom
Thanks For Reading!