Aug 22, 2021
अंदाज और मिजाज को लेकर धोनी ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच खास जगह बनाई है।
Credit: Times Now
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल, कप्तानी के अलावा कूल हेयर स्टाइल के लिए भी याद किए जाते हैं। 16 साल में महेंद्र सिंह धोनी के हेयरस्टाइल को फॉलो किया गया था।
Credit: instagram
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में डेब्यू किया था। इस दौरान वह काफी लंबे बाल रखा करते थे। साल 2005 में 148 रन और 183 रन की पारी के बाद ये हेयरस्टाइल काफी पॉपुलर हुआ था।
Credit: instagram
साल 2007 में टी20 विश्व कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बाल काले करवाए थे। धोनी ने अपने बाल स्ट्रेट करवाए थे। भारत ने ये विश्व कप पाकिस्तान को हराकर जीता था।
Credit: instagram
साल 2008 में धोनी ने अपने बालों को छोटा करवाया था। इसी दौरान वो अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किए थे।
Credit: instagram
साल 2011 में भारत 28 साल बाद 50 ओवर विश्व कप दूसरी बार जीता था। फाइनल जीत के अगले दिन उन्होंने अपने बाल मुंडवा दिए और गंजे नजर आए थे। उनका ये लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया था।
Credit: instagram
आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने मोहॉक हेयर कट करवाया था। इस हेयर कट में आगे से पीछे तक बाल मीडियम साइज के रहते हैं और साइड से पूरी तरह साफ।
Credit: instagram
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में नया हेयरस्टाइल अपनाया है। हेयर स्टाइलिस्ट अलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर धोनी का नया लुक शेयर किया था। बालों के साथ-साथ उन्होंने अपनी दाढ़ी को नया स्टाइल दिया है।
Credit: instagram
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। साल 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी को संभाला था।
Credit: instagram
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में 50 ओवर क्रिकेट विश्व कप और साल 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। साल 2020 में उन्होंने संन्यास लिया था।
Credit: instagram
Thanks For Reading!