मशहूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
शो में अक्षरा आरोही को वो फर्जी एग्जाम देने से रोकती है जिसके लिए उसने रिश्वत दी है।
आरोही को रोकते हुए अक्षरा का एक्सिडेंट हो जाता है और वो जख्मी हो जाती है और अभिमन्यु उसका इलाज करता है।
इसके बाद भी आरोही नहीं मानती और कहती है कि वो अभिमन्यु को पाने के लिए ऐसा कर रही है।
अभिमन्यु- आरोही की शादी होने वाली है और इसीलिए बिड़ला परिवार आरोही के लिए हल्दी भेजेगा।
आरोही के लिए भेजी हुई हल्दी गलती से अक्षरा के ऊपर गिर जाएगी।
शो में अक्षरा को यह अहसास होने लगा है कि वो अभिमन्यु बिड़ला और आरोही की शादी करवा कर गलती तो नहीं कर रही।
शो में अक्षरा अब आरोही- अभिमन्यु की शादी तुड़वाने की कोशिश करती दिखेगी।
इसके बाद अक्षरा को एहसास होगा कि वो अभिमन्यु को खुद से अलग कर गलती कर रही है।
अक्षरा अभिमन्यु से अपने प्यार का इजहार करने का फैसला करती है। शादी करने के लिए वो अभिमन्यु संग भाग जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिमन्यु की हो सकेगी अक्षरा?
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स