ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के पसंदीदा शोज में से एक है। पिछले साल शुरू हुआ नया सीजन दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है।
वहीं शो में कुछ चीजें दर्शकों को बोर कर रही हैं और उन्हें पसंद नहीं आ रही हैं।
अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही के इर्द- गिर्द घूमती शो की कहानी कुछ वजहों से दर्शकों को परेशान कर रही है।
गोयनका परिवार की चुप्पी दर्शकों को परेशान कर रही है। आरोही परिवार के सामने अक्षरा को ताने मारती है लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता।
अभिमन्यु और अक्षरा के बीच ड्रीम सीक्वेंस देख फैंस ऊब चुके हैं। वो दोनों के बीच रियल लव सीक्वेंस देखना चाहते हैं।
फैंस शो में अक्षरा की मासूमियत को नहीं देखना चाहते। अक्षरा हर जगह बलिदान की मूर्ति बन जाती है जो युवा दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा है। वो अक्षरा को मजबूत लड़की के रोल में देखना चाहते हैं।
शो में कई चीजों का दोहराव होता लगता है। अभिमन्यु- अक्षरा के प्यार के बीच बार बार आरोही का आ जाना। दोनों की लव स्टोरी का आगे नहीं बढ़ पाना दर्शकों को पका रहा है।
फैंस का मानना है कि मेकर्स कहानी में उलझ गए हैं और इसे मजेदार बनाने के चक्कर में शो और बोरिंग होता जा रहा है।
'ये रिश्ता...' में इवेंट कई बार इतने लंबे हो जाते हैं कि कई दिनों तक एक्टर्स एक ही कपड़े पहने दिखाई देते हैं, जो ऊबाऊ लगता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स