ऐसे कई टीवी एक्टर्स हैं जिन्होंने शादी की लेकिन बाद में उन्हें पार्टनर से अलग होना पड़ा। तलाक के बाद से ये एक्टर्स सिंगल हैं और खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। देखें लिस्ट।
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी लेकिन चार साल में ही दोनों की राहें अलग हो गईं। तब से जेनिफर सिंगल हैं।
एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने साल 2012 में नंदिश संधू से शादी की थी, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए। नंदिश से अलग होने के बाद से रश्मि सिंगल हैं।
एक्ट्रेस सारा खान ने बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट से शादी की थी, लेकिन घर से बाहर आने के बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते चले गए और उनकी राहें अलग हो गईं। तलाक के बाद से सारा सिंगल हैं।
एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने तीन साल के रिश्ते के बाद साल 2013 में एक्टर विवियन डिसेना से शादी की थी। लेकिन साल 2017 में दोनों की राहें अलग हो गईं। विवियन से अलग होने के बाद से वाहबिज सिंगल हैं।
एक्टर राकेश बापट ने साल 2011 में एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा से शादी की थी। शादी के सात साल बाद दोनों अलग हो गए।
एक्टर पीयूष सहदेव ने आकांक्षा रावत से शादी की थी। शादी के कई साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में तलाक फाइल किया। इसके बाद से पीयूष सिंगल हैं।
एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज ने साल 2012 में एक्टर नितिन सेहरावत से शादी की थी लेकिन साल 2016 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया।
एक्ट्रेस स्नेहा वाघ ने 19 साल की उम्र में अविष्कार दर्वहेकर से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। स्नेहा ने अनुराग सोलंकी से दूसरी शादी की लेकिन उनकी ये शादी भी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। स्नेहा अभी सिंगल हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स