सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस सीरियल में सई जोशी का किरदार निभाती हैं आयशा सिंह।
यह सीरियल एक मराठी फैमिली की कहानी है और आयशा मराठी लड़की के ही कि किरदार में हैं।
आयशा सिंह अपने चुलबुले अंदाज के साथ साथ फैशन सेंस और लुक्स के लिए भी मशहूर हैं। वह मराठी परिधान बेहद शानदार तरीके से कैरी करती हैं।
शो में एक सीक्वेंस में आयशा रेट्रो लुक में नजर आई थीं।
सूट, साड़ी और लहंगा पहनने का उनका स्टाइल काफी अलग है। हजारों फैंस उनके लुक्स और स्टाइल कॉपी करते हैं।
कुछ वक्त पहले एक एपिसोड में आयशा इस खूबसूरत रेड साड़ी में नजर आई थीं।
आयशा सिंह कहती हैं - मैंने शो में सई की भूमिका को समझने के लिए बहुत सी मराठी फिल्में देखीं।
24 साल की आयशा ने वकालत छोड़ अभिनय की दुनिया में आईं हैं। उनके एक्ट्रेस बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है।
आयशा पेशे से लॉयर भी हैं। उन्हें लगा कि असली अदालत का कोर्ट रूम उतना मनोरंजक नहीं हैं जितना फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया जाता है।
आयशा ने साल 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से डेब्यू किया था। इसके बाद वह जिंदगी अभी बाकी है मेरे दोस्त सीरियल में नजर आईं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स