अजय देवगन ने 1991 में फूल और कांटे से करियर शुरू किया। तान्हाजी के रिलीज होने तक 100 करोड़ क्लब में उनकी 11 फिल्में हैं।
डायरेक्टर इंद्र कुमार की इस फिल्म में अजय देवगन अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आए थे। यह फिल्म जबरदस्त हिट रही थी।
अजय देवगन का जिक्र हो और दिलजले फिल्म की बात ना हो, ये बेमानी होगा। इस फिल्म में उन्होंने एक आतंकवादी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी लीड सोनाली बेंद्रे थीं।
स्वतंत्रता संग्राम के नायक सरदार भगत सिंह के जीवन पर बनी इस फिल्म में अजय देवगन ने उनका रोल निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।
अजय देवगन के करियर में गंगाजल फिल्म काफी अहम है। भागलपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म खूब पसंद की गई थी।
2006 में आई सिंघम अजय देवगन की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। पुलिसवाले के रोल में अजय देवगन के अंदाज को काफी पसंद किया गया था।
साल 2006 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल ने दर्शकों को खूब हंसाया था। अरशद वारसी और तुषार कपूर ने भी अजय देवगन का खूब साथ दिया था।
अजय देवगन की यह कॉमेडी फिल्म मॉडर्न परिवारों में हो रहे बदलाव पर बनी थी। पहली पत्नी (तब्बू) से अलग होने के बाद अजय को रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है।
मनी लॉन्ड्रिंग पर आधारित इस फिल्म में अजय देगवन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक के रोल में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1980 में यूपी में हुई एक रेड पर बनी थी जिसे काफी पसंद किया गया।
इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने कमाई के कीर्तिमान स्थापित किए। मराठा साम्राज्य की गौरव गाथा यह इस फिल्म में उन्होंने तान्हाजी मालुसरे का किरदार निभाया था।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स