Mar 22, 2022
By: Shivam Pandeyद कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस में डबल सेंचुरी की तरफ तेजी से बढ़ रही है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती के अलावा शारदा पंडित का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भाषा सुंबली की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है।
Credit: instagram
भाषा सुंबली मूलतः कश्मीर की ही रहने वाली हैं। हालांकि, आतंकवाद के कारण उन्हें भी घाटी से पलायन करना पड़ा था। भाषा जम्मू, प्रयागराज और दिल्ली के शरणार्थी शिवरों में ही पली-बढ़ी थीं।
Credit: instagram
भाषा के पिता अग्निशेखर और माता डॉ, क्षमा कौल भी देश के जाने-माने साहित्यकारों में शुमार हैं।
Credit: instagram
भाषा सुंबली ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की हैं। एक्टिंग करियर की शुरुआत भाषा सुंबली ने टीवी सीरिय 'एक था रस्टी' में काम किया। इसके बाद वह सोनी टीवी के शो मेरी डैड की दुल्हन में श्वेता तिवारी के साथ नजर आई हैं।
Credit: instagram
भाषा ने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' और 'सबसे बड़ा कलाकार' का डायरेक्शन किया है।
Credit: instagram
भाषा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक से किया था। छपाक में उन्होंने विलेन की छोटी बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर भी थीं।
Credit: instagram
द कश्मीर फाइल्स के क्लाइमैक्स की काफी चर्चा हो रही हैं। इस सीन को शूट करते हुए कश्मीर फाइल्स की पूर टीम रोने लगी थी। इस सीन में आतंकवादियों ने भाषा के किरदार शारदा के कपड़े फाड़ दिए थे।
Credit: instagram
अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने बताया कि भाषा उस वक्त रो पड़ी और उस सीन का हिस्सा बनना उनके लिए काफी मुश्किल था। पर्दे पर जितने भी इमोशन्स निकले वो सब असली थे।
Credit: instagram
पर्सनल लाइफ की बात करें तो भाषा के पति का नाम सुनील सोनी है। सुनील सोनी हरियाणवी फिल्मों के मशहूर एक्टर स्वर्गीय ज्ञानचंद सोनी के सबसे छोटे बेटे हैं।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स