रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की विनर बनी हैं एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश। आगे तस्वीरों में देखें कि तेजस्वी पहले से कितनी बदल गई हैं।
तेजस्वी का जन्म 11 जून 1993 को सउदी अरब के जेद्दाह में एक मराठी परिवार में हुआ था।
तेजस्वी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है।
एक्टिंग का शौक रखने वाली तेजस्वी ने साल 2012 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
साल 2013 में तेजस्वी टीवी शो संस्कार- धरोहर अपनों की में नजर आईं, जहां वो धारा वैष्णव के रोल में थीं।
साल 2015 से लेकर 2016 तक उन्होंने स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर में काम किया जहां उन्होंने रागिनी गोराडिया का रोल प्ले किया था। इस शो से उन्हें पहचान मिली।
तेजस्वी सोशल मीडिया पर कापी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी वीडियोज भी शेयर करती हैं।
इसके बाद वो टीवी शो 'पहरेदार पिया की' में दीया सिंह के रोल में नजर आईं। बाद में वो 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' में भी दिखीं।
इसके अलावा तेजस्वी टीवी सीरियल कर्ण संगिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों का और खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आईं।
तेजस्वी म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं जिसमें इंतजार, सुन जरा, ए मेरे दिल, कलाकार, फकीरा, मेरा पहला प्यार और दुआ है शामिल है।
तेजस्वी अब मशहूर टीवी शो नागिन के छठे सीजन में नजर आएंगी।
तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 4.5 मिलियन यानी 45 लाख फॉलोअर्स हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स