सपना चौधरी जानी मानी हरियाणवी डांसर हैं और उनके लाखों फैंस हैं।
सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं।
कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया जो उनके किसी फैन ने उन्हें भेजा था।
इस वीडियो को शेयर कर सपना ने लिखा कि वो फैन का नाम तो नहीं जानतीं लेकिन ये डांस वीडियो खुद सपना को बहुत पसंद आया।
इस वीडियो में वो पटियाला सूट पहनकर चोटी में परांदा लगाए हुए हैं। सपना का ये डांस वीडियो फैंस को भी काफी पसंद आया।
सपना इसके अलावा भी कई डांस वीडियो शेयर कर चुकी हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। लाखों लोग उनके वीडियो को लाइक करते हैं।
इंस्टाग्राम पर सपना के 4.8 मिलियन यानी 48 लाख फॉलोअर्स हैं।
मालूम हो कि सपना चौधरी ने 24 जनवरी 2020 को वीर साहू से शादी की थी।
इसके बाद साल 2020 में ही वो एक बेटे की मां बनीं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स