एस. एस राजामौली की फिल्म आरआरआर 25 मार्च, 2022 को रिलीज हुई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है।
फिल्म में राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर राम चरण को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
क्या आप जानते हैं कि राम चरण साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे हैं। उनका जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था।
राम चरण के नाना अल्लू रामा लिंगय्या भी जाने माने एक्टर थे और जानकारी के मुताबिक उन्होंने 1000 से ज्यादा टॉलीवुड फिल्मों में काम किया।
एक्टर- प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू और एक्टर- डायरेक्टर- पॉलिटिशयवन पवन कल्याण राम चरण के चाचा हैं।
वहीं फिल्म पुष्पा में नजर आए एक्टर अल्लू अर्जुन रिश्ते में राम चरण के कजिन भाई लगते हैं। अल्लू अर्जुन राम चरण के मामा के बेटे हैं।
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राम चरण की मां सुरेखा सगे भाई बहन हैं। यानी अल्लू अरविंद राम चरण के मामा हैं।
इसके अलावा साउथ के एक्टर वरुण तेज, साई धरम तेज, अल्लू सिरीश राम चरण के कजिन भाई बहन हैं।
वहीं निहारिका कोनिडेला राम चरण की कजिन बहन हैं।
राम चरण की वाइफ की बात करें तो उन्होंने उपासना कनिमनी से शादी की है, जो कि अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं।
फिल्म में राम का रोल प्ले करने वाले एक्टर राम चरण को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स