Jul 22, 2022

बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी शमशेरा? जानिए कितनी हो सकती है कमाई

Shivam Pandey

चार साल बाद वापसी कर रहे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा 22 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है। शमशेरा के जरिए रणबीर कपूर चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

Credit: Youtube

एडवांस बुकिंग शानदार

शमशेरा फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार रही है। फिल्म ने पहले दिन एडवांस बुकिंस से 2.06 करोड़ का कारोबार कर दिया है।

Credit: Youtube

अच्छी हो सकती है स्पॉट बुकिंग

ट्रेड पंडितों की माने तो शमशेरा की स्पॉट बुकिंग काफी अच्छी हो सकती है।

Credit: Youtube

पहले दिन इतना हो सकता है कलेक्शन

इंडिया टुडे से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कहा कि फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रुपए से 20 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन कर सकती है।

Credit: Youtube

होगी सम्मानजनक कमाई

तरण आदर्श के मुताबिक यदि शमशेरा 15 से 20 करोड़ की कमाई करती है तो कोरोना महामारी के बाद ये फिल्म के लिए एक सम्मानजनक पहले दिन का कलेक्शन होगा।

Credit: Youtube

भूल भुलैया 2 के मुकाबले कम रही एडवांस बुकिंग

शमशेरा फिल्म की एडवांस बुकिंग भूल भुलैया 2 के मुकाबले कम रही है। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के मुकाबले काफी अच्छी रही है।

Credit: Youtube

सिंगल स्क्रीन्स पर टिकी नजरें

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सिंगल स्क्रीन पर एडवांस बुकिंग का कल्चर नहीं है। ऐसे में देखना होगा सिंगल स्क्रीन पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है।

Credit: Youtube

You may also like

मलाइका अरोड़ा के बेस्ट जिम लुक, बोल्ड फि...
बिना वजह के 10 TV सितारों का हुआ ब्रेकअप...

माउथ पब्लिसिटी अहम

तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म की पहले दिन के बाद की कमाई काफी ज्यादा माउथ पब्लिस्टी पर निर्भर करेगी।

Credit: Youtube

भारत में इतने स्क्रीन्स पर हो रही रिलीज

शमशेरा भारत में 4,350 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। वहीं, विदेश में फिल्म 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म कुल 5,550 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है।

Credit: Youtube

Thanks For Reading!

Next: मलाइका अरोड़ा के बेस्ट जिम लुक, बोल्ड फिगर पर टिकी निगाहें