Mar 22, 2022
By: Bhagya Yadavसोनम कपूर और आनंद अहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोमवार को इन दोनों ने यह जानकारी दी थी कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
Credit: Instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए लोगों को यह खुशखबरी दी थी। इसमें सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
Credit: Instagram
भारत की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह भी अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हर्ष लिम्बाचिया और भारती पहले बच्चे को लेकर बेहद एक्साइडेट हैं।
Credit: Instagram
भारती सिंह ने हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
Credit: Instagram
साउथ की जानी-मानी अदाकारा काजल अग्रवाल भी मां बनने वाली हैं। गौतम किचलू और काजल अग्रवाल ये पहला बच्चा होगा।
Credit: Instagram
काजल अग्रवाल अक्सर अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए नजर आती हैं। प्रेग्नेंसी वेट गैन के लिए अदाकारा को ट्रोल भी गया गया था। लेकिन एक पोस्ट लिखकर अदाकारा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था।
Credit: Instagram
वरुण धवन की भाभी यानी जानवी धवन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने हाल ही में जानवी के लिए अलीबाग में बेबी शावर आयोजित किया था।
Credit: Instagram
वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन और उनकी पत्नी जानवी धवन के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। वरुण धवन एक बार फिर चाचा बनने वाले हैं।
Credit: Instagram
अमेरिका की जानी-मानी पॉप सिंगर रिहाना के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। रिहाना और उनके पार्टनर ASAP Rocky बेसब्री से अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
Credit: Instagram
प्रियंका चोपड़ा की दूसरे नंबर वाली जेठानी सोफी टर्नर भी अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वर्ष 2020 में इन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स