ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की कहानी में लीप आ गया है। शिवांगी और मोहसीन खान ने सीरियल को अलविदा कह दिया। अब एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ अक्षरा का लीड रोल निभा रही हैं।
प्रणाली राठौड़ ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह कई टीवी विज्ञापनों में नजर आई थीं।
साल 2018 में सीरियल प्यार पहली बार से टेलीविजन डेब्यू करने का मौका मिला। इसके बाद वो जात न पूछो प्रेम की सीरियल में लीड रोल में नजर आईं थीं।
साल 2020 में प्रणाली को कलर्स चैनल के शो बैरिस्टर बाबू में देखा गया। जिससे उनको खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। इसमें उन्होंने सौदामिनी का रोल निभाया था।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली राठौड़ के अपोजिट हर्षद चोपड़ा होंगे। अपने किरदार के प्रमोशन के लिए प्रणाली सीरियल अनुपमा में भी नजर आई थीं।
प्रणाली सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर एक लाख 67 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की कहानी लव ट्रायंगल पर बेस्ड होगी।
प्रणाली का जन्म और परवरिश मुंबई में हुई है। उनके पिता टीचर हैं और लोकमान्य विद्या मंदिर जूनियर कॉलेज में पढ़ा रहे हैं।
प्रणाली राठौड़ बोल्डनेस के मामले में बड़े-बड़ों को टक्कर दे रही हैं। प्रणाली ने कई बोल्ड फोटोशूट्स भी कराएं हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
प्रणाली राठौड़ हर्षद चोपड़ा और करिश्मा उदयपुर से शूटिंग करके लौटे हैं। उदयपुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
वे अपने हॉट अंदाज के लिए भी मशहूर हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स