बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं।
नीना गुप्ता वैसे तो मुंबई में रहती हैं लेकिन उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में भी उनका खूबसूरत घर है।
नीना अक्सर वहां रहने जाती हैं और समय बिताती हैं। उन्हें यहां समय बिताना पसंद है।
लॉकडाउन के दौरान नीना गुप्ता ने यहां बहुत समय बिताया। वो यहां अक्सर सैर पर भी जाती हैं।
नीना अक्सर यहां से तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती है, जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।
मुक्तेश्वर में बने नीना के इस घर में गार्डन एरिया भी हैं जहां उन्होंने चेयर और टेबल लगाकर खूबसूरत स्पेस बनाया हुआ है।
घर में वुडन फ्लोर से लेकर वुडन की ही सीढियां भी है, जो घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं।
उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में बना उनका ये घर पेड़- पौधों व पहाड़ों से घिरा हुआ है।
मालूम हो कि नीना ने साल 2008 में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी की थी। उस समय वो 49 साल की थीं।
उनके पति नई दिल्ली बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।
नीना गुप्ता ने साल 1982 में फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वो सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स