May 26, 2022
By: Shivangi Chauhanबीती रात करण जौहर के 50वें जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी की नजर लोगों पर गई तो वो थीं मलाइका अरोड़ा।
Credit: instagram
मलाइका ने पार्टी के लिए नियॉन ग्रीन शॉर्ट्स और कोट को चुना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने अंदर ब्राइट पिंक कलर की ब्रा पहनी हुई थी, जिसे वो फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।
Credit: instagram
मलाइका के इस लुक में उनकी हील्स भी चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने ब्राइट पिंक कलर की हील्स पहनी हुई थीं, जिस पर ना चाहते हुए भी लोगों का ध्यान जा रहा था।
Credit: instagram
बोल्ड दिखने के चक्कर में मलाइका ने ऐसा लुक अपनाया था कि आसपास के लोग हैरान ही रह गए। इस आउटफिट में वो बेहद हॉट लगीं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ये लुक पसंद नहीं आया है।
Credit: twitter
मलाइका अरोड़ा ने करण जौहर की पार्टी के लिए ऐसे आउटफिट को चुना जो उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गया। उन्हें इस ग्रीन आउटफिट के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
Credit: twitter
मलाइका के इस पार्टी लुक को लोग बहुत ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने मलाइका के ड्रेसिंग सेंस का मजाक उड़ाया है तो किसी ने उन्हें वल्गर कहा है। एक ने तो यह भी कह दिया कि मलाइका टॉप पहनना भूल गईं।
Credit: twitter
इस पार्टी में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्त करीना कपूर के साथ पार्टी में पहुंची थीं। इन तीनों एक्ट्रेसेस को सैफ अली खान के साथ पोज देते देखा गया।
Credit: facebook
मलाइका अरोड़ा आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद लोग दोनों की जल्द शादी का कयास लगाने लगे हैं।
Credit: facebook
खबर तो यह भी है कि मलाइका और अर्जुन की शादी इस साल के अंत तक हो जाएगी। हालांकि इस बारे में मलाइका ने अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
Credit: facebook
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स