स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरोना होने के बाद वो पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं।
06 फरवरी, 2022 को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनकी मौत की वजह रही।
लता मंगेशकर के निधन से देशभर में शोक है। फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।
लता मंगेशकर की कई अनदेखी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जो फैंस को भावुक कर रहीं हैं।
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था और वो उनकी सबसे बड़ी बेटी थीं।
लता मंगेशकर उस समय केवल 13 साल की थीं जब दिल की बीमारी से उनके पिता का निधन हो गया था।
13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'पहिली मंगलागौर' से डेब्यू किया था और उनकी पहली कमाई 25 रुपये थी।
साल 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का गिनीज़ बुक रिकॉर्ड भी लता मंगेशकर के नाम है।
लता मंगेशकर ने ना केवल हिंदी बल्कि कई भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने बंगाली भाषा में 185 गाने गाए। उन्होंने साल 1956 में यहां पहला गाना गाया था।
लता मंगेशकर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए।
लता जी ने 1000 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स