बोल्ड और कॉमिक रोल्स करने के बाद जॉन अब्राहम ने अपनी इमेज एक्शन हीरो की बनाई है। उनकी आने वाली फिल्में कुछ ऐसी ही थीम पर हैं।
Credit: Zoom
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक्शन फिल्म अटैक में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस दिखेंगी।
Credit: Twitter
लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से लटक गई। अब 2021 में ये रिलीज होगी।
Credit: Zoom
डायरेक्टर संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा में भी जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में होंगे।
Credit: Instagram
कुछ समय पहले उनका फर्स्ट लुका जारी हुआ था जिसमें जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है।
Credit: Twitter
जॉन अब्राहम इन दिनों डायरेक्टर मिलाप मिलन झावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं।
Credit: Twitter
यह फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वेल है जिसमें जॉन पुलिस ऑफिसर के रोल में होंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग करेंगे।
Credit: Twitter
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान में भी जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में शुरू होगी।
Credit: Instagram
फिल्म पठान में जॉन अब्राहम खलनायक का किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए जॉन अब्राहम ने 20 करोड़ की फीस ली है।
Credit: Twitter
अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म सरदार एंड ग्रैंडसन में जॉन अब्राहम स्पेशल एपीयरेंस में नजर आने वाले हैं। उनके साथ अदिति राव हैदरी भी नजर आएंगी।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स