जान्हवी कपूर ने केवल बेहतरीन एक्ट्रेस बल्कि बहुत अच्छी पेंटर भी हैं।
जान्हवी सोशल मीडिया पर कई बार अपनी पेंटिग्स शेयर कर चुकी हैं।
कोरोना होने के बाद घर में क्वारंटीन रहते हुए भी कई पेंटिंग्स बनाईं और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
जान्हवी की ये पेंटिंग्स काफी खूबसूरत हैं जिन्हें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या मैं खुद को पेंटर कह सकती हूं?'
जान्हवी कपूर द्वारा बनाई गई ये खूबसूरत पेंटिंग उनके पिता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
मालूम हो कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं।
इसके बाद जान्हवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'रूही' में नजर आईं।
इसके अलावा जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म दोस्ताना, गुड लक जैरी और मिली में नजर आएंगी।
जान्हवी बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में अपनी पहचान बना ली।
मालूम हो कि जान्हवी के फैंस की भी कमी नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 15 मिलियन यानी डेढ़ करोड़ से ज्यादा फैंस हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स