रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। 10 साल से रणवीर सिंह ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यही वजह है कि रणवीर इस पीढ़ी के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं।
रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं।
रणवीर सिंह ने इसके बाद 2012 में एक बार फिर से यशराज फिल्म्स की फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में काम किया। इसमें भी उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं।
रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म लुटेरा थी। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत थी।
रणवीर सिंह के करियर का टर्निंग प्वाइंट थीं संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला - रामलीला। इस फिल्म में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। इसी फिल्म से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
रणवीर सिंह साल 2014 में अली अब्बास जफर की फिल्म गुंडे में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
रणवीर सिंह साल 2015 में एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक बार फिर जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ बनी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
रणवीर सिंह इसी साल जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और अनिल कपूर थे। ये फिल्म भी सफल रही थी।
रणवीर सिंह साल 2018 में फिल्म पद्मावत में नजर आए थे। विवादों के बावजूद इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
साल 2018 में ही रणवीर सिंह फिल्म सिंबा में नजर आए थे। इस फिल्म में 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, साल 2019 में वह गली बॉय में नजर आए थे। ये फिल्म ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई थी।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स