कैटरीना कैफ आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड की 100 करोड़, 200 करोड़ और 300 करोड़ के क्लब में शामिल कैटरीना कैफ की कई फिल्में हैं। कैटरीना कैफ ने 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग शुरु कर दी थी।
कैटरीना कैफ ने फिल्म बूम से डेब्यू किया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने बेहद बोल्ड सीन किए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। हालांकि, कैटरीना कैफ की बोल्डनेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
कैटरीना ने बूम के बाद साउथ की फिल्म में काम किया था। बॉलीवुड में उन्होंने साल 2005 में फिल्म मैंने प्यार क्यों किया से वापसी की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। ये फिल्म हिट रही थी।
साल 2005 में कैटरीना राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार में नजर आई थीं। इस फिल्म में वो अभिषेक बच्चन के साथ थीं।
साल 2007 में कैटरीना कैफ फिल्म नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। इसी साल वह गोविंदा और सलमान खान के अपोजिट फिल्म पार्टनर में भी नजर आईं थीं।
कटरीना कैफ ने फिल्म रेस में काम किया था। साल 2008 में कैटरीना कैफ एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज किंग में नजर आई थींं। इसी साल उन्होंने सलमान खान की फिल्म युवराज में काम किया था।
साल 2009 में कैटरीना कैफ यश राज की फिल्म न्यूयॉर्क में नजर आईं थीं। इस फिल्म के लिए कैटरीना को फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नोमिनेट किया गया था।
साल 2009 में कैटरीना कैफ राज कुमार संतोषी की कॉमेडी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं।
साल 2011 में वह फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में नजर आईं थीं। फिल्म में फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल थे।
साल 2011 में उन्होंने मेरे ब्रदर की दुल्हन में काम किया। कैटरीना ने इसके बाद फिल्म एक था टाइगर और जब तक है जान में काम किया। इसके अलावा वह फैंटम, बैंग-बैंग, जीरो और टाइगर जिंदा है में दिखीं। 2019 में सलमान के साथ वह भारत फिल्म में नजर आई थीं।
कैटरीना कैफ ने यूं तो कई हीरोज के साथ काम किया लेकिन अक्षय कुमार के साथ उन्होंने नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग जैसी कई हिट फिल्में दी हैं।