दिलीप कुमार का असली नाम 'मोहम्मद युसूफ खान' है। यह नाम परिवर्तन उन्होंने देविका रानी के कहने पर किया था।
Credit: Instagram
दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली सैलरी 3 रुपये थी।
Credit: Times-Now-Hindi
दिलीप कुमार 25 की उम्र में टॉप स्टार बन गए थे। 1950 के दशक में वह लाख रुपये प्रति फिल्म चार्ज करते थे।
Credit: Twitter
दिलीप कुमार की कुल प्रॉपर्टी 604 करोड़ की बताई जाती है।
Credit: Zoom
1951 में दिलीप कुमार की फिल्म तराना में मधुबाला संग नजर आए। इस फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हो गया। 9 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे। दिलीप कुमार और मधुबाला शादी करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
Credit: Instagram
दिलीप कुमार ने साल 1966 में एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी कर ली थी जो उम्र में उनसे 22 साल छोटी हैं। सायरा 12 साल की उम्र से ही उन्हें पसंद करती थीं!
Credit: Instagram
दिलीप कुमार और सायरा बानो की कोई संतान नहीं है। 1972 में सायरा प्रेग्नेंट हुईं थीं लेकिन 8वें महीने में ब्लड शुगर बढ़ने से उन्होंने बच्चा खो दिया।
Credit: Instagram
दिलीप साहब का रिश्ता शाहरुख खान से बेहद खास रहा। दिलीप कुमार शाहरुख को बेटे की तरह चाहते थे तो शाहरुख भी उन्हें वही सम्मान और दर्जा देते थे।
Credit: Twitter
अंदाज, बाबुल, दीदार, आन, दाग, देवदास, आजाद, नया दौर, तराना, मधुमति, कोहिनूर, मुगल-ए-आजम, गंगा जमुना, राम और श्याम, क्रांति, शक्ति, मशाल और सौदागर उनकी श्रेष्ठ फिल्में हैं।
Credit: Twitter
उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया। दिलीप 8 फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजे गए, इसके अलावा 19 बार फिल्मफेयर नॉमिनेशन में आए।
Credit: Instagram
उन्हें भारतीय फ़िल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स