बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैं।
25 साल की जान्हवी ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था।
बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी हैं खुशी कपूर, जो कि 21 साल की हैं।
खुशी भी अपनी बड़ी बहन की तरह एक्ट्रेस बनेंगी। खुशी जल्द ही फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
वहीं बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी (दिवंगत) की भी एक बेटी हैं अंशुला कपूर। 31 साल की अंशुला अर्जुन कपूर की छोटी बहन हैं।
अंशुला ने अपने भाई- बहनों की तरह बॉलीवुड को नहीं चुना। जानकारी के मुताबिक वो गूगल में काम कर चुकी हैं और ऋतिक रोशन के ब्रैंड HRX में ऑपरेशन मैनेजर भी रह चुकी हैं।
एक्टर अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की बड़ी बेटी हैं सोनम कपूर। सोनम ने साल 2007 में एक्टर रणबीर कपूर के अपोजिट फिल्म सांवरियां से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सोनम ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी कर ली। 36 साल की एक्ट्रेस अब जल्द ही मां बनने वाली हैं।
अनिल कपूर की छोटी बेटी हैं रिया कपूर। रिया एक्ट्रेस नहीं बल्कि प्रोड्यूसर हैं। वो फिल्म आयशा और खूबसूरत को प्रोड्यूस कर चुकी हैं। इसके अलावा वो साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेंडिंग की को- प्रोड्यूसर भी रही हैं।
35 साल की रिया ने साल 2021 में लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे करण बूलानी से शादी कर ली थी।
संजय और महीप कपूर की बेटी हैं शनाया कपूर।
22 साल की शनाया जल्द ही शशांक खेतान की फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स