Nov 7, 2020
बिग बॉस रिएलिटी शो लड़ाई-झगड़े, गाली-गलौच और विवादों के लिए जाना जाता है। हर साल इस रिएलिटी शो में ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जो अपने व्यवहार के कारण विवादों में रहते हैं।
Credit: Instagram
बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट की बात होती है तो सबसे पहला नाम राखी सावंत का आता है। सीजन 1 की कंटेस्टेंट रही राखी ने घर के अंदर काफी बवाल मचाया था।
Credit: Instagram
अकसर विवादों में रहने वाले कमाल आर खान भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। केआरके ने सीजन 3 के एक एपिसोड में बोतल फेंकी थी जो कि शमिता शेट्टी को लग गई थी।
Credit: Instagram
सीजन 4 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट डॉली बिंद्रा ने घर में आते ही उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ना, झगड़ना शुरू कर दिया था। मनोज तिवारी के साथ किचन फाइट और श्वेता तिवारी के साथ उनका झगड़ा काफी चर्चित रहा था।
Credit: Instagram
बिग बॉस सीजन 7 के कंटेस्टेंट एजाज खान ने घर के अंदर दूसरे कंटेस्टेंट अली कुली मिर्जा के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा था।
Credit: Instagram
बिग बॉस में हिना खान को लेकर भी विवाद हुए। उन पर स्वार्थी होने के आरोप लगे थे।
Credit: Zoom
बिग बॉस 7 के कंटेस्टेंट अरमान कोहली अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण घरवालों से लड़ गए थे। घर में सोफिया पर हिंसक हमला करने का केस अरमान पर चला था। इस केस के चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था।
Credit: Instagram
सीजन 8 के कंटेस्टेंट अली कुली मिर्जा काफी विवादों में रहे थे। अली ने सोनाली राउत पर भद्दा कमेंट किया था, जिसपर सोनाली ने उन्हें थप्पड़ तक मार दिया था।
Credit: Instagram
सीजन 5 के कंटेस्टेंट रहे आकाश दीप सहगल अक्सर घरवालों के साथ झगड़ा करते थे। उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान तक से झगड़ा कर लिया था।
Credit: Instagram
सीजन 10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम अभी तक के सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं। स्वामी ओम ने टास्क के दौरान बानी और रोहन पर यूरीन फेकी थी। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया था।
Credit: Instagram
बिग बॉस सीजन 10 की कॉमनर कंटेस्टेंट रही प्रियंका जग्गा सलमान खान से भिड़ गई थीं। एग्रेसिव बिहेवियर, गाली-गलौच के कारण सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर कर दिया गया था।
Credit: Instagram
Thanks For Reading!