कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपनी पहली होली ससुराल वालों के साथ मनाई। वह अपने इन लॉज के साथ पोज देते हुए नजर आईं।
विक्की कौशल की मां ने अपनी बहू के साथ पहली होली मनाई। इस दौरान वह अपनी बहू यानी कैटरीना कैफ को दुलार करती नजर आईं।
शादी के बाद यह शिबानी दांडेकर की पहली होली है। इंस्टा स्टोरी पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए शिबानी ने फैन्स को होली की बधाई दी।
इस लिस्ट में मौनी रॉय और सूरज नांबियार का नाम भी शामिल है जो शादी के बाद अपनी पहली होली मना रहे हैं। यह दोनों सफेद आउटफिट्स में ट्विन करते हुए नजर आए।
अपनी पहली होली सेलिब्रेशन के दौरान मौनी रॉय अपने पति के पैर पर टीका लगाती हुई नजर आईं। मौनी रॉय की इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया।
टीवी सेलेब्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शो स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अपनी पहली होली खेलते हुए दिखाई दिए। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की यह फोटो जमकर वायरल हो रही है।
होली के पावन पर्व पर आज लोगों को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की रासलीला देखने को मिली। इन दोनों ने होली बैश रखा था जिसमें कई टीवी सेलेब्स शामिल हुए थे।
वर्ष 2022 की होली करिश्मा तन्ना के लिए भी अपने पति के साथ शादी के बाद पहली होली थी। वर्ष 2022 की होली करिश्मा तन्ना के लिए भी अपने पति के साथ शादी के बाद पहली होली थी।
अपने पति और घरवालों के साथ करिश्मा तन्ना ने अपने पेट्स के साथ भी रंगों का त्यौहार मनाया।
शमा सिकंदर और जेम्स मिलिराॅन ने हाल ही में गोवा में शादी की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही यह दोनों अपनी पहली होली साथ मना रहे हैं।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स