एक्ट्रेस अमृता सिंह से अलग होने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर खान से शादी कर ली। सैफ उम्र में करीना से 10 साल बड़े हैं।
मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशनशिप में हैं। जानकारी के मुताबिक अरबाज उम्र में जॉर्जिया से करीब 23 साल बड़े हैं।
एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। फरहान उम्र में शिबानी से 7 साल बड़े हैं।
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजैन अर्सलान से उम्र में 10 साल बड़ी हैं।
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं।
मालूम हो कि मलाइका यह साफ कर चुकी हैं कि उनकी और अर्जुन की उम्र के अंतर का उनके रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अप्रैल 2019 में अर्जुन रामपाल ने यह अनाउंसमेंट की कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद गैब्रिएला ने जुलाई 2019 में बेटे को जन्म दिया। अर्जुन उम्र में गैब्रिएला से 15 साल बड़े हैं।
ऋतिक रोशन हाल ही में सबा आजाद के साथ नजर आए थे। खबरें हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मालूम हो कि सबा उम्र में ऋतिक से 15 साल छोटी हैं।
हालांकि बता दें कि ऋतिक और सबा के रिश्ते को लेकर केवल कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि नहीं की है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स