May 12, 2022
By: Shivam Pandeyसाल 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ये फिल्म केजीफ का दूसरा पार्ट है। वहीं, फिल्म के तीसरे पार्ट की भी घोषणा हो गई है। बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Credit: Instagram
साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा ने 300 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फैंस अब पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।
Credit: Instagram
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। अब मेकर्स अगले साल फिल्म का सीक्वल वॉर 2 लेकर आ रहे हैं।
Credit: Instagram
साल 2007 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया का दूसरा पार्ट 20 मई को रिलीज होने जा रहा है। पहली पार्ट की सफलता के बाद फैंस दूसरे पार्ट को देखने के लिए भी बेहद एक्साइटेड हैं।
Credit: Instagram
सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर सीरीज की पहली दो फिल्में एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है ब्लॉकबस्टर रही थी। अब अगले साल फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं, इसका टीजर भी रिलीज कर दिया है।
Credit: Instagram
साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द आएगा। आरआरआर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने इसकी घोषणा की है।
Credit: Instagram
अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ओ माय गॉड को फैंस का काफी प्यार मिला था। अब ओ माय गॉड 2 की घोषणा कर दी गई है। इस बार अक्षय कुमार के साथ एक्टर पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।
Credit: Instagram
कोई मिल गया, कृष और कृष 3 के बाद जल्द ही कृष चौथे पार्ट के साथ पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में कृष के अलावा जादू की भी वापसी हो सकती है।
Credit: Instagram
धूम सीरीज की आखिरी फिल्म धूम 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। अब जल्द ही फिल्म का चौथा पार्ट भी आने वाला है। मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स