विद्या बालन ने महिला प्रधान बायोपिक की शुरुआत की थी। फिल्म द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने साउथ की एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ दिखाई थी। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बेहतरीन कमाई की थी।
डर्टी पिक्चर के बाद विद्या बालन मानव कंप्यूटर शकुंतला देवी की बायोपिक में नजर आई थीं। ये फिल्म जुलाई में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। फिल्म में विद्या बालन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है।
साल 2014 में प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पदक दिला चुकीं एम.सी मैरिकॉम में नजर आईं थीं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
छपाक के साथ दीपिका पादुकोण ने शादी के बाद पर्दे पर वापसी की थी। ये लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर आधारित है।
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल दिलाने वाली फोगाट बहने- गीता फोगाट और बबीता फोगाट की बायोपिक दंगल में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। फिल्म ने 380 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
जान्हवी कपूर हाल ही में कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना में नजर आईं थीं। गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान कई सैनिकों की जान बचाई थी। हालांकि, फिल्म काफी विवादों में भी रही थी।
साल 2019 में कंगना रनौत झांसी की रानी की बायोपिक मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आईं थीं। एक्टिंग के साथ-साथ कंगना ने फिल्म के एक बड़े हिस्सा का डायरेक्शन भी किया था।
मणिकर्णिका के बाद कंगना रनौत अब तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललीता की बायोपिक थलाइवी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पूर्व सीएम का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है।
भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार निभा रही हैं। मानव कौल उनके कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका निभाएंगे।
तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिथाली राज शाबाश मीतू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज हो सकती है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स