Feb 3, 2022
By: Shivam Pandeyभारती सिंह और हर्ष लिबांचिया आज टीवी की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। रिएलिटी और कॉमेडी शो होस्ट करने के अलावा ये कपल यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। हर्ष और भारती ने अपने यूट्यूब चैनल लाइफ ऑफ लिबांचिया में अपना होम टूर करवाया है।
Credit: instagram
भारती इसके बाद अपना बेडरूम दिखाती हैं। यहां एक टीवी और काफी बड़ा बिस्तर है। इसके अलावा कुछ आरामदेह सोफे भी हैं।
Credit: instagram
भारती और हर्ष के लिविंग रूम में रेड कलर का एक काउच है। इसके अलावा एक येलो ब्लैक चेयर भी है। लिविंग रूम में बड़ा टीवी है। वहीं, भारती और हर्ष लिविंग रूम की दूसरी ओर एक डाइनिंग टेबल है।
Credit: instagram
भारती ने अपनी छोटी बालकनी दिखाई, जिसमें केवल दो कुर्सियां थीं। उनका कहना था कि उन्हें मेहमानों का देर तक रहना पसंद नहीं है। ऐसे में उनके पास केवल दो कुर्सियां है।
Credit: instagram
भारती मिनी बार भी दिखाती हैं जो छोटी सी जगह पर बना है। भारती कहती हैं कि आज कल वह ड्रिंक नहीं करतीं क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं और हर्ष को ऐसे अकेले पीने का शौक नहीं है।
Credit: instagram
भारती सिंह इसके बाद अपना वॉर्डरोब दिखाती हैं जिसमें एक में उनके कपड़े होते हैं। वहीं, बाकी तीन में हर्ष के कपड़े रखे हुए हैं।
Credit: instagram
भारती सिंह अपने किचन को भी दिखाती हैं। उनका एक मॉड्यूलर किचन है। भारती ने घर को फोटो फ्रेम से सजाया गया है, जिसमें उनके यादगार पलों की तस्वीरें हैं।
Credit: instagram
भारती सिंह अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इस साल अपनी पहली संतान का स्वागत करने जा रहे हैं।
Credit: instagram
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए ही फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स