आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म संघर्ष से की थी। साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। इसके बाद से आलिया भट्ट ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में अपनी नाम की है।
आलिया भट्ट की पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद साल 2014 में आलिया भट्ट फिल्म हाईवे में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट रणदीप हुड्डा थे। इस फिल्म को इमतियाज अली ने डायरेक्ट किया था। हाईवे में आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।
हाईवे के बाद साल 2014 में आलिया की फिल्म ‘2 स्टेट्स’रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर थे। 2 स्टेट्स ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 104 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
साल 2014 में ही आलिया भट्ट वरुण धवन के साथ एक बार फिर‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ में नजर आई थीं। आलिया की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 78 करोड़ रुपए बटोरे थे।
आलिया साल 2016 में फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आई थीं। इसमें आलिया के अपोजिट ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान थे। फिल्म ने 73 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।
आलिया साल 2017 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां के सीक्वल बद्रीनाथ की दुल्हनियां में नजर आईं थीं। इस फिल्म में भी वरुण धवन उनके अपोजिट थे। इस रोमांटिक कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई थी।
फिल्म राजी में आलिया भट्ट का रोल उनके करियर का बेहतरीन रोल माना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने हिंदुस्तानी जासूस सहमत का किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था।
फिल्म डियर जिंदगी में पहली बार शाहरुख खान और आलिया भट्ट साथ नजर आए थे। इस फिल्म को गौरी शिंदे ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में डिप्रेशन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी।
साल 2019 में आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली ब्वॉय में नजर आईं थीं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भी नोमिनेट किया गया था।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स