टीवी शो अनुपमा में लगातार मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं।
शो में पूरा शाह और कपाडिया परिवार साथ में मकर संक्रांति सेलिब्रेट करता नजर आया।
इस दौरान काव्या वापसी कर तमाशा करती हैं और वनराज पर चिल्लाती है। दोनों के बीच बहुत झगड़ा होता है।
सब घर लौट जाते हैं और अनुज व अनुपमा भी चले जाते हैं। तभी मालविका वहां आती है।
मालविका कहती है कि उसे लगता है काव्या की गलती है। वो वनराज- काव्या की शादी को टॉक्सिक बताती है।
मालविका कहती है कि काव्या और वनराज को अलग हो जाना चाहिए। वो कहती है कि वनराज को सपोर्ट करेगी, यह सुनकर अनुज और अनुपमा हैरान हो जाते हैं।
मालविका द्वारा वनराज को सपोर्ट करते हुए देखकर अनुपमा परेशान हो जाती है। उसे एहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है।
अनुपमा को इस बात की चिंता है कि वनराज का अगला कदम क्या होगा।
वहीं दूसरी तरफ नंदिनी काव्या को कहती है कि उसे वनराज संग रिश्ता खत्म कर देना चाहिए क्योंकि वनराज कह चुका है कि वो काव्या संग रिश्ता नहीं रखना चाहता।
नंदिनी काव्या को कहती है कि उसे अमेरिका लौट जाना चाहिए। वहीं काव्या कहती है कि यह आसान नहीं होगा। शो में आगे क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स