Jan 18, 2022
By: Shivam Pandeyरजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष शादी के 18 साल बाद अलग हो गए हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की है।
Credit: Instagram
धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की पहली मुलाकात फिल्म काढल कोंडे के रिलीज के समय हुई थी। धनुष अपने परिवार के साथ थे। वहां, रजनीकांत की बेटियां भी मौजूद थीं।
Credit: Instagram
ऐश्वर्या ने धनुष को फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बधाई दी थी। अगले ही दिन ऐश्वर्या रजनीकांत ने धनुष को फूलों का गुलदस्ता भेजकर उन्हें एक खास नोट लिखा था।
Credit: Instagram
ऐश्वर्या धनुष की बहन को जानती थी, दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। इसकी वजह से अक्सर उनकी मुलाकात धनुष से भी होती रहती थी।
Credit: Instagram
कुछ वक्त बाद ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोरने लगी। इन खबरों से दोनों की फैमिली काफी परेशान हो गई थी।
Credit: Instagram
ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में शादी कर ली थी। ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष से दो साल बड़ी थी। उस वक्त धनुष सिर्फ 21 साल थे, और ऐश्वर्या 23 की थीं।
Credit: Instagram
धनुष और ऐश्वर्या की शादी तमिल रीति-रिवाज से की गई। यह शादी रजनीकांत के घर पर हुई थी। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया गया था।
Credit: Instagram
धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं। फैंस के लिए धनुष और ऐश्वर्या का अलग होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
Credit: Instagram
ऐश्वर्या ने एक इवेंट में बताया था कि मेरे माता- पिता बहुत कंजर्वेटिव है इसलिए जल्दबाजी में मेरी और धनुष की शादी हुई थी।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स