Mar 23, 2022
By: Shivam Pandeyसोनम कपूर जल्द ही मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। पिछले कुछ साल से सेलेब्स फैंस को गुड न्यूज सोशल मीडिया पर ही दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी लुक काफी वायरल होते हैं।
Credit: instagram
सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर कर गुड न्यूज दी है। सोनम कपूर ने ब्लैक बॉडीसूट पहना है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।
Credit: instagram
अनुष्का शर्मा ने साल 2020 में फैंस को गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का पोलका डॉट वाला गाउन पहना था। जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था।
Credit: instagram
साल 2020 में ही करीना कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को दी थी। करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों से अपडेट रखा था। फरवरी 2021 में करीना ने बेटे जेह को जन्म दिया।
Credit: instagram
दिया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद दीया मिर्जा ने अपने फैंस को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। इस दौरान उन्होंने रेड फ्लोरल गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
Credit: instagram
नेहा धूपिया साल 2020 में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की थी। नेहा ने ब्लैक कलर का गाउन पहना जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं।
Credit: instagram
सिंघम फिल्म की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने साल 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। शादी के एक साल बाद काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की।
Credit: instagram
कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2021 में एक खास वीडियो के जरिए प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की। भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी मेटेरनिटी फोटोशूट की फोटो भी शेयर किए हैं।
Credit: instagram
करणवीर वोहरा की वाइफ तीजे सिद्धू भी साल 2020 में दोबारा प्रेग्नेंट हुई थीं। तीजे सिद्धू और करणवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। साल 2021 में दोनों तीसरी बेटी के पेरेंट्स बने थे।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स