एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात टीवी शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर हुई और 30 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा की मुलाकात मात-पिता के चरणों में स्वर्ग के सेट पर हुई थी और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
धीरज और विन्नी की शादी को पांच साल हो गए हैं और दोनों फैंस के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बने हुए हैं।
Credit: Zoom
रवि दुबे और सरगुन मेहता की मुलाकात टीवी सीरियल 12/24 करोलबाग के सेट पर हुई थी। इसके बाद साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में साथ काम किया। इसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
शरद केलकर और कीर्ति केलकर ने आक्रोश और सात फेरे में एक साथ काम किया था। इसके बाद साल 2005 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की एक बेटी भी है।
Credit: Instagram
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने टीवी सीरियल रामायण में साथ काम किया और एक दूसरे को पसंद करने लगे। साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।
Credit: Instagram
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट की मुलाकात टीवी सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुई थी जिसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया।
Credit: Instagram
एक्टर राकेश बापट और रिद्धी डोगरा टीवी सीरियल मर्यादा: लेकिन कब तक? के सेट पर करीब आए और साल 2011 में शादी कर ली। लेकिन 2019 में दोनों का तलाक हो गया।
Credit: Instagram
एक्ट्रेस रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी सीरियल उतरन में साथ काम किया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और चार साल में उन्होंने तलाक ले लिया।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स