क्रिकेट पर बनी फिल्मों में लगान हमेशा टॉप लिस्ट में रहेगी। आमिर खान ने इस फिल्म से पहले अव्वल नंबर में भी क्रिकेटर का रोल निभाया था।
निखिल आडवाणी की पटियाला हाउस में अक्षय कुमार क्रिकेट की पिच पर उतरे थे। फिल्म एक पिता और पुत्र के इमोशनल रिलेशन पर आधारित थी।
सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैन्स हमेशा पर्दे के धोनी के तौर पर याद करेंगे। उन्होंने धोनी की बायोपिक में काम किया था।
नागेश कुकुनूर की फिल्म इकबाल में श्रेयस तलपडे ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में थे।
2009 में आई विक्ट्री फिल्म में लीड रोल में थे। अजीत पाल मंगत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई क्रिकेटर्स का जमावड़ा था।
साल 1984 में आई ऑल राउंडर में कुमार गौरव ने क्रिकेटर का रोल निभाया था। इसमें शक्ति कपूर भी थे और निर्देशन मोहन कुमार ने किया था।
शाहिद कपूर जल्द ही हमें जर्सी के रीमेक में नानी वाली भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए उन्होंने खासी प्रैक्टिस की है।
2016 में आई टोनी डिसूजा की फिल्म अजहर में इमरान हाशमी क्रिकेटर बने थे। ये फिल्म कुछ हद तक पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की लाइफ से प्रेरित थी।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी दिल बोले हड़िप्पा में रानी मुखर्जी क्रिकेट खेलती दिखी थीं। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे।
साल 1983 में जीते गए वर्ल्ड कप पर बन रही 83 फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में दिखेंगे। उनके साथ और भी कई कलाकार बाकी टीम के सदस्य के रूप में नजर आएंगे।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स